(www.arya-tv.com) इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु देश का सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान है। वहीं IIT मद्रास दूसरे और IIT बॉम्बे शोध के लिहाज से तीसरा सबसे अच्छा संस्थान है। शिक्षा मंत्री द्वारा जारी की गई एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 लिस्ट में संस्थानों को यह रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली चौथे स्थान पर तो वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर पश्चिम बंगाल 5वें स्थान पर हैं। इसके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर उत्तर प्रदेश को 6वां संस्थान दिया गया है। बता दें कि इस बार कुल कैटेगिरी में रिसर्च की नई कैटेगिरी को जोड़ा गया है।
वहीं शिक्षामंत्री ने एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को बधाई भी दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके लिखा, मैं भारत भर के उन सभी प्रमुख संस्थानों को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं कुल मिलाकर- विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, वास्तुकला, कानून, दंत चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान।
ये हैं रिसर्च के टॉप 15 इंस्ट्टीयूट
1.इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास तमिलनाडु
3 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे महाराष्ट्र
4 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली दिल्ली
5 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर पश्चिम बंगाल
6 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर उत्तर प्रदेश
7 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की उत्तराखंड
8 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली
9 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी असम
10 टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च महाराष्ट्र
11 दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली
12 वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान तमिलनाडु
13 होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान महाराष्ट्र
14 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश
15 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद तेलंगाना