कैसे बन सकता है सपनो का उत्तर प्रदेश

Lucknow
(Arya News Lucknow):Vivek ,Praveen
दो दिवसीय मीडिया सेमिनार हिल्टन गार्डन गोमतीनगर में हुआ था। जिसका विषय था “मीडिया स्कैन एवं ग्राउंड जीरो रिसर्च के सयुक्त तत्वाधान में मेरे सपनो का उत्तर प्रदेश”। रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री श्री केसव प्रसाद मौर्या  दीप प्रज्वलित करके सभी अतिथि  को धन्यवाद बोलकर अपने विचार बताये की कैसे सपनो का उत्तर प्रदेश बनाया जा सकता और
उन्होंने बताया की अपने प्रदेश में जितनी भी घटनाए हुई है उनकी रक्षा करने में,बच्चों की पढ़ाई में योगी जी की बड़ी भूमिका है और  बताया की योगी जी ने 1 साल में जितना कार्य किया है उतना अखिलेश यादव की सरकार में नहीं हुआ। किसान की स्थिति को बताते हुआ कहा की उनकी ख़ुशी बस उनकी फसल है।अंत में उन्होंने बताया की अगर हम सब साथ मिलकर भ्रस्टाचार को हटाने की कोशिश करेंगे तभी हम सपनो का उत्तर प्रदेश बना पाएंगे।
इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रसिद्ध संगीतकार मालिनी अवस्थी थी। इनका विषय था “कला और संस्कृति की स्थिति” इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मालिनी अवस्थी ने बताया की लोग लोकगीत,लोकनाट्य,कत्थक जैसे संस्कृति को भूलकर नयी संस्कृति को अपना रहे है।और बताया की लोग नक्कारा,झीका को भूल चुके है ।और महोब्बा के सावन,शास्त्रीय संगीत,रागो का महत्व को बताया इसके साथ-साथ भारतीयता की परिभाषा को भी बताया और सबसे बड़ा महत्व हिंदी को दिया।
दूसरे अतिथि अजय उप्रिति जी ने अपने विचारो को बताया और कहा की सबसे पहले महिला की सुरक्षा होनी चाहिए और इसके साथ उनको सम्मान भी मिलना चाहिए  और इन्होंने बताया की पहले के लोग महिलाओ को सम्मान देते थे इस कर्यक्रम के अंत में मालिनी जी ने तथा सभी अथितियों ने बोला की सपनो का उत्तर प्रदेश तभी बनेगा जब  हम अपनी संस्कृति को अपनाएंगे और हम समाज में एकता की भवना राखंगे।