आगरा में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान:आज और कल तेज बारिश होने का अलर्ट

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा में मंगलवार के बाद बादल फिर से बदल गए। बारिश का अनुमान था, लेकिन दिन भर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो गए। गुरुवार सुबह से उमस भरी गर्मी है। मगर, मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

आगरा में दो दिन पहले तेज बारिश हुई थी। बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात मिली थी। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन बुधवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लोगों को कूलर और पंखे में बैठे हुए पसीना आ रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। गुरुवार की सुबह भी उमस भरी गर्मी से हुई। सुबह से धूप निकल आई है। कूलर में भी राहत नहीं मिल रही है।

आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिन भर बादल छाए रखेंगे और तेज बारिश होगी। इसी तरह शुक्रवार को भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश हो सकती है।