लखनऊ के बड़े कारोबारी और आशियाना बंगला बाजार में रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने अब आरोपी बेटे अक्षत प्रताप को जेल भेज दिया है. अब अक्षत को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसे देख कर साफ है कि उसने अपने पिता को कितनी निर्ममता के साथ मारा है
पूछताछ में अक्षत ने बताया कि पिता को मारने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा और कहा कि सॉरी, उससे गलती हो गई.
बहन से मिलवा दो…
जेल जाने से पहले अक्षत ने पुलिस से कहा कि एक बार बहन से मिला दीजिए. आशियाना पुलिस परीक्षा देकर स्कूल से लौटी उसकी बहन को करीब 12 बजे थाने लेकर पहुंची. थाने में पुलिस ने बहन कृति से पूछताछ की. पुलिस ने उसे अक्षत से मिलवाया. अक्षत ने बहन से कहा कि अपना ख्याल रखना.
