करनाल में साबुन फैक्ट्री में काम करने वाले ऑपरेटर ने किया सुसाइड:अयोध्या का था निवासी

# ## UP

(www.arya-tv.com) करनाल के शास्त्री नगर में किराए के कमरे में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी कृष्ण (35) के रूप में हुई है। वह साबुन फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता था। उसने 6 महीने पहले ही कमरा किराए पर लिया था। उसका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है।

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सीढ़ी लगाकर देखा तो फंदे पर लटका था
शास्त्री नगर में ही किराए पर रहने वाले बिहार निवासी दलीप ने बताया कि कृष्ण उनके पास वाले मकान में ही किराए पर रहता था। 15 अगस्त पर सभी की छुट्‌टी थी। कोई भी काम पर नहीं गया था। वह भी घर पर ही अपने परिवार के साथ था। सोमवार शाम को कृष्ण ऊपर कमरे में चला गया था। उसके बाद वह वापस नीचे नहीं आया है।

दोपहर 3 बजे तक जब कृष्ण ने जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ। जिसके बाद वह ऊपर गया और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके उसने दरवाजा भी खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दलीप ने खिड़की की तरफ सीढ़ी लगाकर देखा तो कृष्ण पंखे पर फंदे से झूल रहा था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक कृष्ण के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।