सुरौली बुजुर्ग गांव में 10 वर्ष बच्चे का पैर ​फिसलने से यमुना में डूबा

Prayagraj Zone UP

हमीरपुर।(www.arya-tv.com)  सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव से होकर निकली यमुना नदी में कपड़े धोने गया एक छात्र पैर फिसल जाने से नदी में डूब गया। छात्र को ढूढ़ने के लिए स्थानीय गोताखोरों को यमुना में उतारा गया है।

सुरौली बुजुर्ग निवासी जगरूप निषाद का 10 वर्षीय बेटा भारत उर्फ भरत रविवार दोपहर यमुना नदी पर कपड़े धोने एवं नहाने के लिए गया था। कपड़े धोते समय उसका पैर फिसल गया, इससे वह गहराई में जाकर डूब गया। लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव पहुंचे और गोताखोरों को यमुना नदी में उतारा। जाल भी डलवाया गया पर किशोर का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने कहा कि गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली है। बालक प्राथमिक स्कूल में दो का छात्र है। पिता को नदी में जाने की बताई थी बात

छात्र का पिता जगरूप निषाद यमुना किनारे सब्जी की खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता है। जगरूप ने बताया कि घटना से पूर्व भरत उसके साथ सब्जी की बारी में पहुंचा था। कपड़े धोने की बात कह कर वह अन्य लड़कों के साथ यमुना नदी में गया था। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह यमुना नदी पर कपड़े धोने एवं नहाने के लिए चला गया।