मिलिंद सोमन के साथ आर्यकुल ने लगाई मैराथन में दौड़

Lucknow UP

लखनऊ। सुहाने मौसम के साथ शुरू हुई लखनऊ की सुबह में रविवार को सरगर्मी कुछ ज्यादा बढ़ गयी, जब बिजनौर रोड स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के साथ पूरा लखन ऊ 1090 चौराहे पर उमड़ पड़ा। मौका था पांचवी सिटी हाफ मैराथन का जिसमें आगे-आगे आर्यकुल का युवा जोश था तो उनके पीछे नवाबों के शहर के बाशिंदे। क्या युवा, क्या बुजुर्ग हर कोई इस मैराथन में पूरे जोश के साथ दौड़ा और सेहतमंद लखनऊ का संदेश दिया।

भारतीय सुपरमॉडल फिटनेस प्रोत्साहक मिलिंद सोमन एवं विश्व हेकॉथान चैंपियन अभिषेक मिश्रा ‘आइरन मैन’ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं में मिलन को देखने की होड़ भी मैराथन में दिखाई दी। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने को बेताब दिखा। आर्यकुल के डायरेक्टर सशक्त सिंह ने बताया कि यह पांचवी बार है जब आर्यकुल इस मैराथन का हिस्सा बना है तथा यह मैराथन 300 लोगों से शुरू होकर आज 6000 से ज्यादा धावकों का सफर बन चुकी है, जिसमें आर्यकुल को अधिकतम हिस्सेदारी के लिए पूर्व के वर्षों की भाति इस वर्ष भी मिलिंद सोमन के द्वारा सम्मानित किया गया।

आर्यकुल के डायरेक्टर सशक्त सिंह ने बताया कि बीते चार सालों से आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र कि इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। पांचवे हाफ मैराथन की अगुवाई प्रथम अल्ट्रामैन और आयरनमैन अभिषेक मिश्रा ने की। इस दौरान रेड एफएम की टीम ने युवाओं को प्रेरित किया। यह मैराथन 1090 चौराहे से शुरू होकर समतामूलक चौराहा, मरीन ड्राइव, दयाल पैराडाइज, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया चौराहा से होती हुए पुन: 1090  चौराहे पर समाप्त हुई। इसके बाद हर बार ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने के लिए आर्यकुल के डायरेक्टर सशक्त सिंह को मिलन सोमन ने सम्मानित किया। इस मौके पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के सभी टीचर्स भी मौजूद रहे।