होली से पहले शिक्षा विभाग के कार्मिकों को मिलेगा वेतन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी किया आदेश

# ## UP

 होली पर्व से पहले प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश की ओर से 24 फरवरी 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्मिकों का वेतन 2 मार्च 2026 से पहले हर हाल में जारी कर दिया जाए।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनीका रानी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कार्यालयों व निदेशालयों में कार्यरत स्थायी, संविदा, आउटसोर्स, शिक्षकीय एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेतन भुगतान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का वेतन तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से लंबित है, तो उसे तत्काल दूर कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े करीब पांच लाख से अधिक शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। समय से वेतन मिलने से कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों में राहत मिलेगी।