गीता बाली ने तोड़ी थी कपूर खानदान की परंपरा, अब आलिया भट्ट करेंगी इन्हें फॉलो

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)  कपूर खानदान के रणबीर कपूर 17 अप्रैल को लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। आलिया पिछले 10 सालों से इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं जिनपर इंडस्ट्री का करोड़ों का दाव लगा है। कपूर खानदान की बहु बनने के लिए पहली शर्त है इंडस्ट्री और फिल्मों से दूरी बनाना, लेकिन आलिया के लिए ये करना मुमकिन नजर नहीं आ रहा है।

आलिया पर लगा इंडस्ट्री का 375 करोड़ का दाव

आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की सूची में शामिल हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद एक्ट्रेस जल्द ही सितम्बर में रिलीज होने वाली ब्रह्मास्त्र और इसी साल की डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ के बड़े बजट में तैयार हो रही फेंटेसी फिल्म है, वहीं डार्लिंग्स को बनाने में मेकर्स के 15 करोड़ लगे हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करीब 50 करोड़ के बजट में तैयार हो रही है। आलिया की अपकमिंग फिल्मों पर 375 करोड़ लगे हैं, ऐसे में उनका इंडस्ट्री छोड़ना थोड़ा मुश्किल है।

खानदानी शर्त के चलते राज कपूर ने नहीं की नरगिस से शादी

राज कपूर एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस से शादी करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने पहली शर्त रखी कि नरगिस को फिल्में छोड़नी पड़ेंगी। नरगिस पर परिवार की जिम्मेदारी थी और वो फिल्मों में काम करके घर चलाना चाहती थीं। जब नरगिस ने शादी से इनकार किया तो दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

कपूर खानदान की बागी बहु थीं गीता बाली

शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली खानदान की पहली ऐसी बहु थीं जो शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रही थीं। शादी के बाद गीता ने 8 फिल्मों में काम किया था।

बहुओं ही नहीं बेटियों के लिए भी थी शर्त

राज कपूर खानदान की लड़कियों के फिल्मों में जाने के सख्त खिलाफ थे। यही कारण था कि खानदान से नाम जुड़ने के बाद कई एक्ट्रेस ने अचानक ही फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। यही शर्त कपूर खानदान की बेटियों के लिए भी थी, लेकिन जब बबीता अपने पति रणधीर कपूर से अलग रहने लगीं तो उनकी बेटी करिश्मा ने फिल्मों में जगह बना ली। घर के बड़े नाराज जरूर हुए लेकिन इसके बाद से ही कपूर खानदान की लड़कियों के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए।बेटियां तो फिल्मों में आईं लेकिन बहुओं के लिए शर्त तब भी वही रही। अब आलिया भट्ट पर ये शर्त लागू होते नजर नहीं आ रही है। पहली वजह ये कि आलिया की उम्र महज 29 साल है और दूसरी ये कि वो खुद भी ऐसे परिवार से हैं जो सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ। आलिया के तारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं और शर्त बनाने वाले कपूर खानदान के ज्यादातर बड़े भी अब दुनिया में नहीं हैं।