(www.arya-tv.com) गेम डेवलपर Yoozoo के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी लिन ची (Lin Qi Dies) को क्रिसमस पर मृत पाया गया था। लिन ची को गेम ऑफ़ थ्रोन्स (Games of Thrones) के लिए भी जाना जाता है। जांच में पता चला है कि उन्हें जहर देकर मारा गया था। उन्हें असहज लगने के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया था।
स्थानीय मीडिया के बीच अटकलें लगाईं जा रही है कि उन्हें चीनी चाय में जहर देकर मारा गया है। शंघाई पुलिस ने लीन ची के सहयोगी Xu को मुख्य संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति जू याओ Yoozoo की फिल्म निर्माण शाखा का प्रमुख है।
हुरुन चाइना रिच लिस्ट के अनुसार लिन ची की कुल संपत्ति लगभग 6.8 बिलियन युआन (लगभग 76 अरब 60 करोड़ रुपए) थी। शुक्रवार को कई कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी उनकी मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए Yoozoo के ऑफिस के बाहर इकठ्ठा हुआ।