(www.arya-tv.com)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G20 समिट के दूसरे सेशन में शामिल हुए। यह सेशन जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के विषय पर आधारित था। समिट के साथ ही पीएम मोदी का 2 दिन का इटली दौरा खत्म हो गया।
रविवार को पीएम मोदी G-20 देशों के नेताओं के साथ प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे। यहां उन्होंने दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के साथ सिक्का उछाला। यह फाउंटेन इटली के सबसे ज्यादा दार्शनिक स्मारकों में शामिल है। इसे कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। यह सिक्का उछालने की परंपरा के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके सबसे बड़े फव्वारे की ऊंचाई 26.3 और चौड़ाई 49.15 मीटर है। इटली से मोदी ब्रिटेन के ग्लासगो पहुंचेंगे। यहां जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की 26वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज शुरू होने वाली है।
बाइडेन ने इशारों ही इशारों में चीन को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सप्लाई चेन को किसी एक देश पर निर्भर नहीं रखना है। इससे व्यवस्था के अचानक बिगड़ने का खतरा होता है। हमारी सप्लाई चेन को सीधी चुनौतियों के अलावा साइबर क्राइम से जैसे खतरों से भी निपटना होगा। बाइडेन ने कहा कि सभी देशों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपने भंडार बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। यह कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिसे कोई एक राष्ट्र हल कर सके।