‘​​​​​​​शेरशाह’, ‘उरी’ से लेकर ‘बॉर्डर’ तक, इन फिल्मों में करीब से दिखाए गए हैं युद्ध और दो देशों की लड़ाई के हालात

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)रूस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते अब युद्ध का रूप ले चुका है। रूस ने यूक्रेन पर हमला करना शुरू हो गया है, जिससे बचने के लिए अब यूक्रेन की आम जनता से भी जंग का हिस्सा बनने की अपील की जा रही है। यूक्रेन से हमले की तस्वीरों को देखकर लोग इसे वर्ल्ड वॉर 3 का नाम दे रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी दर्जनों बार दो देशों की आपसी लड़ाई और युद्ध के हालातों को करीब से दिखाया जा चुका है। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-

शेरशाह

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह कारगिल वॉर की कहानी को कैप्टन विक्रम बत्रा के नजरिए से दर्शाती है। कारगिल वॉर के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा जिनका कोड नाम शेरशाह था ने अपनी जान दी थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम की भूमिका निभाई थी, जिन्हें इस रोल के लिए हाल ही में बेस्ट एक्टर का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने विक्रम की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था। ये फिल्म एक बड़ी हिट थी, जिसके लिए लीड कास्ट को भी खूब तारीफें मिली थीं।

उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल, यामी गौतम स्टारर फिल्म उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2016 में पाकिस्तान द्वारा उरी कैंप में किए गए हमले की कहानी है जिसमें भारत के कई सोल्जर शहीद हो गए थे। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत ने एक कामयाब सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसे विहान सिंह शेरगिल ने लीड किया था। विहान का रोल विक्की कौशल ने निभाया था। इस फिल्म को साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक के ठीक एक महीने पहले रिलीज किया गया था। फिल्म का डायलॉग हाउ्ज द जोश काफी पॉपुलर हुआ है।

लक्ष्य

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्य एक नौजवान लड़के करण शेरगिल की कहानी है जिसका जिंदगी में कोई लक्ष्य नहीं था। परिवार के दबाव में आकर करण आर्मी में भर्ती तो हो जाता है, लेकिन ट्रेनिंग के नियम, कानून और कड़ी मेहनत से तंग आकर वो भाग जाता है। परिवार और गर्लफ्रेंड की नाराजगी दूर करने के लिए करण दोबारा आर्मी ट्रेनिंग में वापस आ जाते हैं और लेफ्टिनेंट बनते हैं। ये एक फिक्शन कहानी है जिसमें करण कारगिल वॉर में अपनी टीम को लीड करते हैं।

केसरीसाल 2019 की फिल्म केसरी सारागढ़ी की लड़ाई की असल घटना पर आधारित हैं, जहां महज 21 ब्रिटिश भारतीय सेना के सिख सैनिकों ने 10 हजार अफरीदी और ओरकजई पश्तून आदिवासियों से लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे।