भीड़ से एक शख्स ने पहले इमैनुएल मैक्रों को रोका, फिर सरेआम जड़ा तमाचा; अब तक 2 गिरफ्तार

International

(www.arya-tv.com)  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर मंगलवार दोपहर ड्रोम क्षेत्र में हमला हुआ। मैक्रों यहां लोगों से मुलाकात कर रहे थे। बीच में बैरिकेड भी था, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।