गोरखपुर(www.arya-tv.com) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री 65 वर्षीय शाकिर अली का लखनऊ में रविवार की रात निधन हो गया। वह देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के करजहां गांव के निवासी थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
शाकिर अली पहली बार 1993 में सपा बसपा गठबंधन के दौरान गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और शिक्षा मंत्री बनाए गए। उसके बाद जब गठबंधन टूट गया तो वह पाला बदलकर सपा के साथ हो गए।
सपा सरकार में 2002 में भी वह लघु सिंचाई मंत्री सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी गए। उसके बाद सरकार का गठन हुआ। तब वह सपा सरकार में 2002 में वह लघु सिंचाई मंत्री बनाए गए थे।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र का ज्यादा हिस्सा नव सृजित विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में चला गया। इस वजह से शाकिर अली ने पथरदेवा से चुनाव लड़ने का फैसला किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को शाकिर अली ने हराया।