भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निमित्त एक वर्चुअल बैठक का सफल आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के नेता डॉ. नीरज सिंह ने अपने प्रेरणादायी विचार रखे। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय एवं समरसता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी विधायकगण, प्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ।बैठक में बृजेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे बैठक में कुल 406 आदमी रहे।
