अब बढ़ीं गंगा-यमुना तो बाढ़ की चपेट में आएंगे हजारों परिवार:सामने खडा khatra

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com)  संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे संगम नोज तरह से डूब गया है। शहर के निचले हिस्से की बात की गया तो गंगा का पानी अशोकनगर के कछारी क्षेत्रों में पहुंच गया है। इसके अलावा छोटा बघाड़ा के बहुत करीब तक गंगा पहुंच गई हैं। संगम मुझसे तीर्थ पुरोहितों ने अपनी ताकत और सागर सामान अब ऊंचाई पर किले की ओर ले आए हैं अगर गंगा और यमुना का पानी अब बड़ा तो छोटा बड़ा के हजारों घर बाढ़ के पानी की चपेट में होंगे।

 पिछले 24 घंटे में स्थिर है जलस्तर

अभी तक गंगा और यमुना लगातार बढ़ रही थीं, लेकिन पिछले 24 घंटों में गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर हुआ है। गंगा का पानी फाफामऊ में 79.31 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि छतनाग में 77:55 मीटर तक पहुंच चुका है। यमुना का पानी नैनी में 78.11 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा का पानी फाफामऊ में स्थिर है जबकि छतनाग में 2 सेंटीमीटर घटा है। इसके अलावा नैनी में यमुना का पानी स्थिर बताया जा रहा है।

संगम नोज पूरी तरह से जलमग्न

कल तक जहां हजारों तीर्थ पुरोहितों की धर्म ध्वजाएं लहरा रही थीं और स्नान, दान–पुण्य का सिलसिला चल रहा था वहां आज पूरी ताह से गंगा का पानी बह रहा है। यानी संगम नोज पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। तीर्थ पुराेहित अब किले की ओर चले आए हैं। अभी गंगा का पानी बंधवा वाले हनुमान मंदिर से 500 मीटर दूर है। संगम पर कई दशक से नावें चलाने वाले गोपाल निषाद ने बताया कि इस बार यहां बारिश कम हुई है। माध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात का पानी आएगा। अब पानी छोड़ा गया है। यह पानी प्रयागराज तक आने में 10 दिन लगेंगे। इसके बाद गंगा जी हनुमान जी को स्नान कराएंगी।