(www.arya-tv.com)इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में एक जेल में भीषण आग लगी है। इसकी चपेट में आकर 41 कैदियों की मौत हो गई और 39 घायल हैं। आग रात में करीब 1-2 बजे के बीच में लगी। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अधिकारी ने बताया कि जेल में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधियों को रखा गया था। इसकी क्षमता 122 लोगों की थी। हालांकि आग लगने के समय यहां कितने लोग मौजूद थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे।
