लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या होगा भारत में असर

National

(www.arya-tv.com) साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लग रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा। आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और भारत में इसका क्या असर होगा।

30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के शुरु होने से 9 घंटे पहले सूतक (Sutak Kaal)लग जाता है। हालांकि ये चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है और ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा. शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए ना तो यहां सूतक काल माना जाएगा और ना ही किसी तरग के कार्यों पर पाबंदी होगी। हालांकि नक्षत्र और राशि में लगने का असर जातकों पर जरूर पड़ेगा। ये ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा इसलिए वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।