CAA के विरोध में होली के हुड़दंग का डर, एडीएम और एसपी लोगों से की बात

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज(www.arya-tv.com)  रोशनबाग स्थित मंसूर अली पार्क में चल रहे सीएए विरोध आंदोलन को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की अब चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि कहीं अराजकतत्व होली के हुड़दंग में धरनास्थल पर कोई हरकत न कर दें।

इसलिए होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंसूर अली पार्क में धरना-प्रदर्शन को स्थगित करने की अपील की गई है। अफसरों का कहना है कि आंदोलनकारियों ने इस पर विचार करने का भरोसा दिया है।

इस संबंध में आंदोलनकारियों को समझाने के लिए एडीएम सिटी अशोक कनौजिया और एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव खुल्दाबाद पुलिस के साथ मंसूर अली पार्क पहुंचे।

सहसा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को देख कर लोग आशंकित हो गए कि उन्हें हटाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। उन्हें बताया गया कि अफसर उनसे बात करने के लिए आए हैैं।

एडीएम और एसपी सिटी ने पार्क के अंदर मंच पर जाकर लोगों से बात की और कहा कि वह यह अपील करने आए हैैं कि रंगों का त्योहार होली निकट है। होली पर लोग रंग खेलते और हुड़दंग करते हैैं।

पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग नशा करके रंग खेलने निकलते हैैं। रंगीन पानी भरे गुब्बारे फेंकते हैैं। फिर होलियारे यह नहीं देखते कि सड़क से गुजर रहे लोग किस धर्म और संप्रदाय के हैैं।