पिता बेटी से करता था छेड़छाड़, पुलिस से बोली- इज्जत नहीं बची तो दे दूंगी जान

UP

(www.arya-tv.com) अमेठी जिले के संग्रामपुर के एक गांव की किशोरी ने अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर थानाध्यक्ष से इज्जत बचाने की गुहार लगाई है। वहीं आरोपी पिता इसे ससुराल वालों की साजिश बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशोरी ने थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ बदनियति से पेश आता है। उसके साथ इस तरह गलत हरकत करता है कि वह लोगों को बता भी नहीं सकती। आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन से भी पिता अश्लील हरकत करता था। जिससे वह दोनों अपने मामा के यहां रह रही हैं।
किशोरी का आरोप है कि उनकी माता को भी पिता मारता पीटता है।

थानाध्यक्ष से अपनी इज्जत बचाने का गुहार लगाते हुए लिखा है कि उसकी इज्जत नहीं बची तो वह विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती।

उधर उसका पिता इसे ससुराल वालों की साजिश बता रहा है। उसने बताया कि एक बार उसने लड़की की पिटाई कर दिया था। जिससे वह नाराज होकर अपने मामा के यहां चली गई।

वहीं से उसके खिलाफ ससुराल वाले साजिश रच रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।