(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठन के साथ रोहिंग्या की घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। इसे देखते हुए एटीएस ने उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ आपरेशन तेज कर दिया है। रोहिंग्या ने मेरठ, अलीगढ़ व बुलंदशहर में समेत यूपी वेस्ट के जिलों में बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है। यहां सैकड़ों की संख्या में शरणार्थियों के बीच अवैध रूप से रहने के इनपुट लगातार मिल रहे हैं। डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी जिलों में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बाग्लादेशियों का ब्यौरा जुटाकर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। जून में टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संदिग्ध 13 रोहिंग्या मसलमानों को गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसी फिर से इनकी धरपकड़ में लग गई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना रखे हैं ठिकाना, लखनऊ बना पनाहगार
रोहिंग्या मुसलमानों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठिकाना बना रखा है। वहीं लखनऊ उनकी पनाहगार बना हुआ है। वहीं म्यामर सीमा से भारत लाने वाला मेरठ अल्लीपुर गांव में पकड़ा गया हाफिज शफीक ने पूछताछ में बताया था कि वह भारत में लाने वाले रोहिंग्या के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर देश विरोधी गतिविधियों में लगाते थे। यह लोग शरणार्थियों के बीच छिपकर यह देश विरोधी गितिविधियों के साथ आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त है।
सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सक्रियता
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में इस साल 15 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। यह आपराधिक व देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सभी सुरक्षा एजेंसी व जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शहर में रहने वाले शरणार्थियों का पूरा ब्यौरा तैयार करना और उनकी पहचान को वैरीफाई करने को भी कहा गया है। जिससे कहीं से भी गलत लोगों के उनके बीच में रहने की गुंजाइश न रह जाए।
यूपी में 16 सौ रोहिंग्या होने का मिला इनपुट
सुरक्षा एजेंसियों के रिकार्ड व इनपुट के आधार पर प्रदेश में करीब 15 सौ से ज्यादा रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 सौ के करीब है।
दिल्ली का आमिर हुसैन सीमा पार लाता है रोहिंग्या
एटीएस सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को अवैध रूप से देश की सीमा में दिल्ली का आमिर हुसैन लाता है। इसका खुलासा पिछले दिनों मेरठ, बुलंदशहर व अलीगढ़ में पकड़े गए रोहिंग्या से हुआ था। सुरक्षा एजेंसी आमिर हुसैन का पता लगा रही हैं।
यह पकड़े गए रोहिंग्या
एटीएस ने इसी साल 6 जनवरी को संत कबीर नगर जिले के समर्थन गांव में बसे रोहिंग्या अजीजुल्लाह को गिरफ्तार किया। वहीं 28 फरवरी को अलीगढ़ के कमेला रोड पर रहे मोहम्मद फारुख और हसन को पकड़ा। जबकि फारुख के भाई शाहिद को एक मार्च को उन्नाव से गिरफ्तार किया। यह लोग म्यांमार और वर्मा के रहने वाले थे।
यूपी में इस साल हुई 15 रोहिंग्या की गिरफ्तारी
दो मार्च को उन्नाव, नोएडा व अलीगढ़ से एक-एक।
12 मार्च को सहारनपुर से दो।
आठ जून में गाजियाबाद में दो।
17 जून को अलीगढ़ से चार।
18 जून को मेरठ-बुलंदशहर से चार।