प्रयागराज (www.arya-tv.com) प्रयागराज में धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों से धान खरीदा जा रहा था। किसानों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। आरोप है कि अब भी बिचौलिए मनमानी कर रहे हैं। किसानों को वाजिब दाम नहीं मिलने से वे बेहाल हैं। उनका कहना है कि खेती के लिए नकद की जरूर होने की वजह से मजबूरी में औने पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। दरअसल, शासन की ओर से धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। हालांकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को करछना में एसडीएम ने छापेमारी कर गड़बड़ी पकड़ी थी। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
कार्रवाई के बावजूद बिचौलियों में बिल्कुल खौफ नहीं दिख रहा है। इसका असर यह है कि धान खरीद में मनमानी की जा रही है। सोरांव तहसील क्षेत्र के नेवादा निवासी किसान मनीष यादव, मंजीत व हिमू का कहना है कि क्रय केंद्र पर कई दिन से टरकाया जा रहा था। इसलिए 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी को धान बेच दिया। हंडिया के संजय, मुलायम व चंदेरी के मुताबिक, केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। क्रय केंद्र पर बोरा भी नहीं दिया जा रहा है। बाजार से खरीदकर धान बेचा गया। सिटी मजिस्ट्रट रजनीश मिश्र कहते हैं कि टीम गठित की गई है। कार्रवाई भी की जा रही है। शिकायत मिलने पर जिस क्रय केंद्र पर गड़बड़ी मिलेगी, वहां निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।