Skip to content
Thursday, March 19, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बिहार के किसान हो जाएं अलर्ट! 5 दिन में नहीं किए ये 2 काम तो अटक जाएंगे हर साल मिलने वाले 6 हजार

# ## National
2024-01-102024-01-10 Sonam Rawat

(www.arya-tv.com) बिहार के विभिन्न जिलों के लाखों किसान अपनी सुस्ती से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित होने वाले हैं। विभाग के बार- बार के आग्रह के बावजूद किसान वह काम नहीं कर रहे, जो योजना के लाभ के लिए जरूरी है। ऐसे किसानों की संख्या सीतामढ़ी समेत पूरे सूबे में लाखों में है। वैसे अब मात्र 5 दिन का समय बचा हुआ है।

इस अवधि में गंभीर होकर किसानों ने सरकार के ‘टास्क’ को पूरा नहीं किया तो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल मिलने वाले 6 हजार रुपये से वंचित हो जाएंगे। सीतामढ़ी में तो जिला कृषि विभाग ने ‘जागरूकता रथ’ निकाला है।

इसके जरिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए उन्हें मुख्य रूप से कौन से दो टास्क पूरे करने हैं। फिर भी बड़ी संख्या में किसान हाथ पर हाथ रख बैठे हैं। वैसे जागरूकता रथ से किसानों पर असर पड़ रहा है और वे सरकार के टास्क को पूरा कर भी रहे हैं।

योजना के लाभ के लिए सरकार ने दिया है क्या ‘टास्क’?

बताया गया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए सभी किसानों को ई-केवाईसी कराना है। एनपीसीआई भी बैंक में कराना अनिवार्य है। अगर ई-केवाईसी है और एनपीसीआई बैंक में बचत खाता से लिंक नहीं है, तो योजना का पैसा खाते में नहीं आएगा।

राज्य सरकार के स्तर से उक्त दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए किसानों को 15 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया है। यह अंतिम मौका दिया गया है। इस अवधि में दोनों टास्क पूरा नहीं करने वाले किसान 6 हजार रुपये के लाभ से वंचित रह जाएंगे। जागरूकता रथ के निकलने के बाद से किसान सजग होकर उक्त कार्यों को कराने में जुट गए हैं।

लाभ से वंचित होंगे 30272 किसान

बिहार में लाखों किसान ई-केवाईसी/एनपीसीआई भी बैंक खाता से लिंक नही करा सके हैं। इनमें सीतामढ़ी जिला के 30272 किसान शामिल हैं। यह आंकड़ा दो से तीन दिन पहले का है। जागरूकता रथ से किसान भी जागरूक हुए हैं और ई-केवाईसी/एनपीसीआई वाला काम करा रहे हैं।

इससे आंकड़ा कम हो रहा है। डीएओ ब्रजेश कुमार ने योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने के लिए गंभीर है। उन्होंने सभी बीएओ और किसान सलाहकार को किसानों को जागरूक और प्रेरित कर ई-केवाईसी/एनपीसीआई के काम को पूरा कराने की दिशा में कार्रवाई को निर्देशित किया है।

सीतामढ़ी के 2 लाख 76 हजार 558 किसान पंजीकृत

डीएओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 2 लाख 76 हजार 558 किसान पंजीकृत है। इनमें से 2 लाख 46 हजार 286 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण है, जबकि 30 हजार 272 किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन बाकी है।

वहीं 16 हजार 653 किसानों का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक नहीं है। बताया गया है कि इस काम को पूरा नहीं करने किसानों को योजना की 16वीं किस्त की राशि से वंचित रहना पड़ सकता है।

Tagged 1 year 16 thousand 653 2 Lakhs 2 tasks 558 farmers 6 thousand 76 thousand alert! 5 days Bank Account benefits bihar Districts farmers Farmers Scheme Fund Scheme However KYC lakhs Linking NPCI registered Respect Sitamarhi stuck to meet Underprivileged Various will go

Post navigation

अखिलेश यादव की स्क्रिप्ट रट्टू तोते की तरह…, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता को दिया करारा जवाब
भोपाल में 22 जनवरी को जलाए जाएंगे राम नाम के दीपक, युवा अपनी पॉकेट मनी से कर रहे तैयार

Related Posts

सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी का संबोधन, कहा – ‘यूपी के पास मंशा और नीति दोनों, तेजी से बढ़े उद्योग’

2026-03-18 Dr. Anil Tripathi

‘साड़ी गली’ : सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने आयुष्मान खुराना, एक्टर ने खुद शेयर कर बताया खास

2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अस्पताल बना शमशान… 400 लोगों की मौत

2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी का संबोधन, कहा – ‘यूपी के पास मंशा और नीति दोनों, तेजी से बढ़े उद्योग’

    2026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • ‘साड़ी गली’ : सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने आयुष्मान खुराना, एक्टर ने खुद शेयर कर बताया खास

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अस्पताल बना शमशान… 400 लोगों की मौत

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • जनता के पैसों से सीधे होगा जनता का काम… योगी सरकार ने तैयार किया क्रांतिकारी मॉडल

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • मजदूरी संकट: लखनऊ में 3.17 करोड़ बकाया, जनवरी से श्रमिकों को नहीं मिला एक पैसा

    2026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • ईरान के दिल कहे जाने वाले “खर्ग आईलैंड” पर अमेरिका ने किया बम बरसाने का दावा

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिलों तक पेपरलेस होगा कृषि विभाग… ई-ऑफिस प्रणाली के तहत 5.56 करोड़ से खरीदे जाएंगे 625 कंप्यूटर

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • Lok Sabha Suspension: लोकसभा से 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन समाप्त, किरण रिजिजू ने रखा प्रस्ताव, सर्वदलीय बैठक में फैसला

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • ATS कर रही हारिस के रिमांड की अर्जी की तैयारी, बुधवार को कोर्ट में अर्जी डालने के लिए दस्तावेज तैयार

    2026-03-182026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ में रेस्टोरेंट परोसा बदबूदार खाना: शिकायत पर मालिक, मैनेजर कर्मचारियों ने की पिटाई, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

    2026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • नीट की तैयारी के समय ही आतंकी संगठन के संपर्क में था हारिस, ATS को मिले क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फंडिंग के मजबूत साक्ष्य

    2026-03-18 Dr. Anil Tripathi
  • दिल्ली के पालम में आवासीय इमारत में लगी आग: दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजदू, फंसे लोगों को बचाया गया

    2026-03-18 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR