(www.arya-tv.com) पंजाब से दिल्ली कूच के लिए निकले किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है, यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। अब इस प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है और मेरठ-मुजफ्फनगर में हाइवे जाम किया गया है।
प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल पर लगाया आरोप
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप हुए कहा है कि राहुल गांधी द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड में जो राहत सामग्री दी गई थी, वो गोदाम में सड़ रही है। प्रकाश जावड़केर ने कहा है कि राहुल को ट्विटर पर राजनीति करने के बजाय अपने क्षेत्र में ध्यान देना चाहिए।
सिंधु बॉर्डर पर नहीं थम रहे हालात
सिंधु बॉर्डर पर एक बार फिर हालात बिगड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस की ओर से किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। जिससे किसान कुछ पीछे हटे हैं लेकिन कोई वापस नहीं गया है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिंधु बॉर्डर पर कुछ किसानों से बात करते हुए का है कि पुलिस ने किसानों को वापस जाने की अपील की और कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। हालांकि, किसान दिल्ली जाने पर अड़ गए हैं और पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं।
किसानों का कहना है कि हम दिल्ली जाकर रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है और हम दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जाकर रुकेंगे।