(www.arya-tv.com) अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 52 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर उनके फैन मोसेस सापिर ने एक कोलाज शेयर किया था, जिसे बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर हैरानगी जाहिर की। उन्होंने लिखा- शुक्रिया मोसेस, इस कम्पाइलेशन के लिए, आश्चर्य है यह सब कैसे बीत गया।
ऐसा रहा बिग बी का सफर
अमिताभ ने अपने कैरियर की शुरूआत ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म सात हिन्दुस्तानी से की थी। जो 1969 में आई थी। अब उनकी फिल्म चेहरे रिलीज होने वाली है। वे 24 से ज्यादा फिल्मों में सिंगिंग भी कर चुके हैं। वहीं अब उनका अगला काम केबीसी13 का नया सीजन होगा। जो जल्द ही शुरू होने वाला है।
हाल ही में खरीदी है नई प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई में 5184 वर्गफीट में फैली प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रॉपर्टी की खरीदी उन्होंने दिसंबर 2020 में कर ली थी। लेकिन रजिस्ट्री अप्रैल 2021 में हुई है। उन्होंने 60 हजार रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 31 करोड़ रुपए चुकाई है। जबकि 62 लाख रुपए बिग बी ने इसकी स्टाम्प ड्यूटी पर खर्च किए हैं।