जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत पीपीगंज का सीमा विस्तार

Gorakhpur Zone UP
(www.arya-tv.com) जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत पीपीगंज का सीमा विस्तार किया जाएगा। यह सीमा विस्तार नगर पंचायत से सटे गांवों जंगल बिहुली, जंगल अगही, साहबगंज, बगहीभारी, भइयाराम, तिघरा, कोल्हुआ एवं हरपुर को नगर पंचायत पीपीगंज की सीमा में सम्मिलित कर किया जाएगा।
जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार का सीमा विस्तार
जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार का सीमा विस्तार किया जाएगा। यह सीमा विस्तार नगर पंचायत से सटे गांवों भोपा बाजार, राघोपुर, चैरा, बालबुजुर्ग, बाल खुर्द एवं भगवानपुर को नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार की सीमा में सम्मिलित कर किया जाएगा।

जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत पिपराईच का सीमा विस्तार
जनपद गोरखपुर की नगर पंचायत पिपराईच का सीमा विस्तार किया जाएगा। यह सीमा विस्तार नगर पंचायत की सीमा से सटे गांवों ताजपिपरा, खझवा, पिपरामुगलान, मुण्डेरी गढ़वा, हरखापुर, रिठिया, सिधावल व सोनराईच उर्फ बड़ागांव को नगर पंचायत पिपराइच की सीमा में सम्मिलित कर किया जाएगा।