(www.arya-tv.com) नगर पालिका परिषद, बेल्हा, जनपद प्रतापगढ़ में 19 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए नगर पालिका का विस्तार किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बेल्हा में रंजीतपुर चिलबिला, बेल्हाघाट बाहर (आंशिक), सोनावां (आंशिक), महुली, रूपापुर, सैयाबांध, जोगापुर, देवकली, करनपुर खास, करमचन्दा करनपुर, बलीपुर पण्डित, पूरे नरसिंहभान (आंशिक), जिरियामऊ (आंशिक), दहिलामऊ (आंशिक), पूरे ईश्वरनाथ, सगरा, पूरे केशवराय, करौंदी, जहरगों आदि ग्रामों को सम्मिलित किया जाएगा।
जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत अन्तू का सीमा विस्तार
जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत अन्तू के सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत अन्तू के सीमा विस्तार में ग्राम अन्तू देहात, ग्राम सरैया एवं ग्राम सण्डवा चण्डिका के क्षेत्रों को सम्मिलित किया जाएगा।
जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत रानीगंज का सीमा विस्तार
जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत रानीगंज का सीमा विस्तार किया जाएगा। यह सीमा विस्तार नगर पंचायत से सटे गांवों कायस्थ पट्टी, संडिला, आशीपुर, बरहदा, निधीपट्टी, रूपीपुर एवं पूरेमहन्थ को नगर पंचायत रानीगंज की सीमा में सम्मिलित कर किया जाएगा।