स्टॉक में रखी एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग की बड़ी खेप मिली:112 किलो खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट

# ## Lucknow
छापेमारी के दौरान टीम को स्टॉक में रखी एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग की बड़ी खेप मिली। अधिकारियों के अनुसार इनकी कुल मात्रा करीब 1 क्विंटल 12 किलो थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 45 हजार रुपए आंकी गई है।
टीम ने पूरा स्टॉक मौके पर ही नष्ट करवा दिया। साथ ही असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

112 किलो खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट

अभियान के दौरान कुल 112 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को मौके पर नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ का जागरूकता अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग की ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ टीम ने 26 फरवरी को सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान लोगों को खुले में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी जैसे उत्पादों से बचने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन उत्पादों में अक्सर प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।