- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में विस्तारक बनेंगे समस्त पार्षद, लखनऊ के हर घर से कराएंगे निधि समर्पण, करेंगे गृह संपर्क : महापौर संयुक्ता भाटिया
- पार्षदों संग महापौर पहुंची अयोध्या – श्रीराम लला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
(www.arya-tv.com) महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में नगर निगम लखनऊ के मा० पार्षदों ने श्री अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, राम की पौड़ी और सरयू घाट का दर्शन किया।अयोध्या पहुँची लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया का स्वागत अयोध्या के महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया, महापौर अयोध्या ने तत्पश्चात महापौर लखनऊ एवं समस्त पार्षदों को भी राम नामी पटका पहनाकर उनका रामनगरी में स्वागत किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने महापौर अयोध्या एवं नगर निगम के पार्षदों संग श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पौड़ी, सरयू तट का दर्शन किया। टेंट से निकलकर अस्थाई सुन्दर मन्दिर में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हो गए महापौर सहित समस्त पार्षदगण।
- दर्शन कर भावविभोर हुई महापौर लखनऊ
लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि भारत के सभी हिन्दुओ के पैसे से यह भव्य राष्ट्र मंदिर – राम मन्दिर निर्माण हो, इसके लिए हमारे समस्त पार्षद मकर संक्रान्ति- 15 जनवरी से एक विस्तारक के रूप में निधि समर्पण महा अभियान शुरू करेंगे। पार्षद यह सुनिश्चित कराएंगे की लखनऊ का कोई भी घर नही छूटेगा, महापौर ने आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर निर्माण में हमारा सहयोग होगा। महापौर ने आगे बताया अयोध्या राष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी है। यह समूचे राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारा स्वाभिमान है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि ‘ताजमहल नहीं, अब अयोध्या के राम मंदिर से होगी भारत की पहचान’ राम मंदिर दुनिया के समक्ष भारत के आत्मसम्मान और गौरव का प्रतीक होगा।
ज्ञात हो कि सम्पूर्ण भारत में ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान’ मकर संक्रान्ति 15 जनवरी से 27 मार्च तक चलने वाला है।
महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय ने महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया और पार्षदों को बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा। राम जन्मभूमि मंदिर के चार द्वार होंगे जो चारों दिशाओं में खुलेंगे। मंदिर में कुल तीन तल होगा। राम मंदिर परिसर में रामकथा कुंज 45 एकड़ में बनेगा।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल उपनेता राम कृष्ण यादव, कांग्रेस पार्षद अमित चौधरी, निर्दल पार्षद समीर पाल सिंह सोनू, रुद्र प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र लोधी, पार्षद रुपाली गुप्ता, कौशलेंद्र द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, श्रवण नायक, दिलिप श्रीवास्तव,राघव राम तिवारी, पूर्व महापौर सुरेष अवस्थी, पार्षद गीता अवस्थी, मिथलेश चौहान, विजय गुप्ता, अन्नू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लखनऊ के निर्वाचित और नामित पार्षद उपस्थित रहे।