(www.arya-tv.com) केस्को के शट डाउन से शहरवासी परेशान हैं। हर दिन मरम्मत कार्य और पेड़ों की छटाई के नाम पर कई सब स्टेशानों से शट डाउन लिया जाता है। इसके अलावा, फॉल्ट भी परेशानी का सबब बनते हैं। बुधवार को भी पेड़ों की छटाई, मरम्मत और मेट्रो कार्य के लिए शहर के नौ सब स्टेशनों से शट डाउन लिया जाएगा। इस कारण करीब छह लाख की आबादी प्रभावित रहेगी। उधर, मंगलवार को भी छह सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही थी।
मरम्मत कार्य चलेगा
बुधवार को जवाहर नगर की डबल सप्लाई कार्य के लिए ग्वालटोली सब स्टेशन के भैसेया गोदाम फीडर से सुबह 11:00 से चार बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इस कारण चुन्लीगंज, भैसेया गोदाम, बकरमंडी और आसपास के इलाकों में लाइट नहीं रहेगी। पेड़ों की छटाई के कार्य के लिए पनकी सब स्टेशन के जी-8 और इस्पात नगर फीडर की आपूर्ति सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
पेड़ों की छटाई होगी
बुधवार को ही पेड़ों की छटाई के लिए ही बाबूपुरवा के अंतर्गत तीन सब स्टेशनों से शट डाउन लिया जाएगा। अंबेडकर नगर फीडर से बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 से दोपहर तीन बजे तक ठप रहेगी। आनंदपुरी का इलाका प्रभावित रहेगा। टीपी नगर फीडर से दोपहर एक से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण ट्रांसपोर्ट नगर का इलाका प्रभावित रहेगा। बाकरगंज फीडर भी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक ब्रेकडाउन पर रहेगा।
यहां भी गुल रहेगी बत्ती
गोविंदनगर सब स्टेशन के अंतर्गत चरण सिंह फीडर से भी पेड़ों की छटाई के लिए सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इस कारण चरन सिंह कॉलोनी, हलुवाखेड़ा और रामआसरे नगर में लाइट नहीं रहेगी। वहीं, टीटू ढाबा फीडर से भी पेड़ों की छटाई के लिए दोपहर बारह से दोपहर दो बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इस कारण बर्रा-6, 3्र और 5 में लाइट नहीं रहेगी।
मेट्रों का काम होगा
मेट्रो के कार्य के लिए किदवई नगर के अंतर्गत मिलेट्री कैंप और मछली फीडर से सुबह 11:00 से दोपहर तीन बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इस कारण मछली मार्केट और वन स्ट्रीट टीटी नगर के इलाकों में लाइट नहीं रहेगी।
मंगलवार को यहां नहीं रही लाइट
फूलबाग खंड के खास बाजार उपकेंद्र से बंगाली मोहाल फीडर की आपूर्ति ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दोपहर 01:20 से 03:30 बजे तक शट डाउन पर रही। इसी खंड के शनिदेव फीडर की आपूर्ति मेंटीनेंस कार्य के लिए दोपहर 0300 से 04:40 बजे तक ब्रेकडाउन पर रही।
ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई की
गोविंदनगर खंड के नंदलाल-2 फीडर की आपूर्ति ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस के कार्य के लिए 12:20 से 01:20 बजे तक बंद रही। इसी खंड के गोविंदनगर फीडर की आपूर्ति 220 केवी यार्ड में कार्य करने के िलए दोपहर 04:00 से शाम पांच बजे तक शट डाउन पर रही। हैरिसगंज खंड के रूमा उपकेंद्र से केआईटी कॉलेज फीडर की आपूर्ति ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई कार्य के लिए दोपहर 04:55 से रात 08:15 बजे तक बंद रही।
