(www.arya-tv.com) दीपावली के मौके पर और हर तरफ साफ सफाई पर जोर है। धनतेरस पर लोग घर पर पूजा करते हैं कि उनके घर पर धन का प्रवाह भी बना रहे। धन का प्रवाह घर में बनाए रखने के लिए कुछ वास्तु विज्ञानी यक्षराज कुबेर को भी स्थापित करने की सलाह देते हैं। जिससे आप के घर पर धन को प्रवाह होता रहे।
धन, संपत्ति और ब्रहांड में सभी खजानों के अभिभावक या देवता यक्षराज कुबेर को कहा जाता है। वास्तु के जानकार अनुज शर्मा के अनुसार यदि कोई अपनी आमदनी से संतुष्ट नहीं है। तो यहां कुबेर नए अवसर उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए उत्तर क्षेत्र में टेबल या दीवार पर कुबेर की मूर्ति रखना चाहिए। कई लोग मंदिर में भी कुबेर को रखकर पूजा करते हैं। जबकि कुबेर जी को धूप या दीपक से पूजा नहीं किया जाता है।
अनुज शर्मा के अनुसार अपने घर में सजावट के लिए कुछ तस्वीरें लगाई जाती हैं। इसमें हर तस्वीर और मूर्ति का अपना एक महत्व होता है। कई लोग अपने घर में शेर की तस्वीर भी लगाते हैं। वास्तु के अनुसार अगर किसी भी तरह से आत्मविश्वास में कमी है तो घर में पीतल का बना हुआ शेर लगाया जा सकता है। इसमें शेर का मुंह भवन के केंद्र में रखना चाहिए। साथ ही अगर नाम और प्रसिद्धी चाहिए तो सूर्य के शांत, गंभीर, सौम्य और मुस्कुराते हुए तस्वीर को जमीन से ऊपर की ओर लगाया जा सकता है।