(www.arya-tv.vom) जापान की राजधानी टोक्यो में बीती रात 10.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। तेज झटकों में करीब 32 लोग घायल हुए। हालांकि जापान के मौसम विभाग ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस भूकंप का केंद्र टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में जमीन से 80 किमी नीचे मिला है।
इसके अलावा कल रात म्यांमार में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भारत में लद्दाख के लेह में भी रात 12.30 बजे के करीब 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनेई इलाके में भी 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 20 लोगों की जान गई। इनमें एक महिला और छह बच्चे शामिल हैं। करीब 300 लोग घायल भी हुए।
