डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘कंबल वितरण महाभियान’ बना जरूरतमंदों के लिए वरदान, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) कड़ाके की ठंड न सिर्फ लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में अपना प्रकोप दिखा रही है। ऐसे में सरोजनीनगर के निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के द्वारा प्रारंभ ‘कंबल वितरण महाभियान’ निरंतर राहत पहुँचाने का काम कर रहा है। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के कंबल बांटे जा रहे हैं।

सतत क्रम में रविवार को विधायक के आशियाना आवास पर बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को 1,100 से अधिक बांटे गए। सरोजनीनगर के दक्षिण मंडल-1 के उपस्थित 109 बूथ अध्यक्षों को व 17 शक्ति केंद्र संयोजकों को कंबल वितरित किया गया। इन कंबलों को क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा ताकि इस महाभियान का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शख्स तक पहुंचे।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर​ सिंह क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए संकल्पित हैं। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति बीमार न हो इसी विचार के साथ शुरू हुआ ‘कंबल वितरण महाभियान’ अब जन-जन के लिए एक वरदान बन चुका है जिसका लाभ हर जरूरतमंद को मिला रहा है।

जनता भी अपने विधायक के इस महाभियान से अत्यंत संतुष्टि है। उनका कहना है कि अभी तक जमीनी स्तर पर किसी ने भी ​गरीबों के लिए नहीं सोचा है। हम सौभाग्यशाली है कि डॉ. राजेश्वर सिंह हमारे क्षेत्र के विधायक हैं।

विधायक आवास पर हुए कंबल वितरण महाभियान के दौरान महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, पार्षद कौशलेंद्र दिवेदी, पार्षद कमलेश सिंह, नामित पार्षद सरबजीत सिंह, शिव कुमार सिंह चच्चू समेत बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, भाजपा कार्यकर्ता और विधायक की टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।