- विधायक राजेश्वर सिंह ने राष्ट्रस्तर पर पहुँचाया सरोजनीनगर का नाम, मातृशक्ति को समर्पित देश के अनूठे इफको बाज़ार ‘मदर यूनिट’ का किया उद्घाटन
- इफको के साथ मिलकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने खोले महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार, सरोजनीनगर में की इफको बाज़ार ‘मदर यूनिट’ की शुरुआत
- इफको बाज़ार ‘मदर यूनिट’ का शुभारंभ कर बोले डॉ राजेश्वर सिंह- क्षेत्र में स्थापित सभी 404 एसएचजी को हर हाल में दिलाएंगे कार्य
- उद्यम क्षेत्र में महिलाओं की बढे 10 प्रतिशत बढ़ी हिस्सेदारी तो देश की GDP में जुड़ेंगे 63 लाख करोड़ : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। शुक्रवार का दिन लखनऊ ही नहीं पूरे देश के लिए खास और अनोखा था, मौका था सरोजनीनगर के सिकंदरपुर, बंथरा में स्थापित हुए देश के पहले और अपने आप में सबसे अलग इफको बाजार के उद्घाटन का। यह इफको बाजार सबसे अलग और सबसे खास इसलिए है क्योकि यह महिलाओं द्वारा स्थापित, महिलाओं द्वारा संचालित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता, उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता इफको बाजार मदर यूनिट है, जिसकी नींव सरोजनीनगर से लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से पड़ी।
सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रभावशाली और कुशल नेतृत्व में प्रगति के नित नए आयाम गढ़ते सरोजनीनगर की विकास गाथा में शुक्रवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। मातृशक्ति को सशक्त, सामर्थ्य और स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पित डॉ राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में देश के पहले और यूनिक इफको बाज़ार ‘मदर यूनिट’ का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को बंथरा स्थित शेखर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ऑडिटोरियम से इफको बाज़ार ‘मदर यूनिट’ का उद्घाटन कर मातृशक्ति को समर्पित किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आधी आबादी के विकास के बिना समाज का उत्थान असंभव है। आपकी क्षमता, सामर्थ्य और शक्ति अतुलनीय है, आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीतिमान स्थापित कर रहीं हैं। उद्यम क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बढ़ जाये तो देश की जीडीपी में 63 लाख करोड़ रुपये जुड़ेंगे।
इफको के बारे में बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विश्व की नंबर एक सहकारी समिति है। इफको किसानों की समृद्धि और कृषि में नवाचार के लिए प्रयासरत है। पहले भारत में 50 मिलियन टन खाद्यान का उत्पादन होता था लेकिन अब 315 मिलियन टन खाद्यान का उत्पादन होता है और 50 देश से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है।
डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यकुशलता को देखते हुए इफको बाजार सीईओ मधुलिका शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के सभी किसान भाई और महिलाओं के चेहरों पर ख़ुशी है, जनता आश्वस्त है कि अब किसी डर, किसी शंका की कोई जगह नहीं है, क्योंकि उनका अपना मुखिया उनके साथ खड़ा है। वहीँ इफको डायरेक्टर, मार्केटिंग योगेंद्र कुमार नें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को सिम्बल ऑफ़ एक्सीलेंस बताते हुए कहा कि डॉ राजेश्वर सिंह की सोच और उनके कार्य अनुकरणीय और अतुलनीय हैं।
कार्यक्रम में सरोजनीनगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए बैग भी बंटवाए गए। इस दौरान इफको डायरेक्टर मार्केटिंग योगेंद्र कुमार, इफको बाजार सीईओ मधुलिका शुक्ला, सूरजमुखी स्वयं सहायता कृषक समूह की संचालिका महेश्वरी द्विवेदी, स्टेट हेड अभिमन्यु राय, शेखर कॉलेज ऑफ एजुकेशन निदेशक सी.एल. शेखर, शंकरी सिंह, अनीता रावत, गंगाराम भारती, अजीत प्रताप सिंह, नेहा सिंह, किरण भंडारी, प्रियंका समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।