डॉ. राजेश्वर सिंह ने कुल ₹1991.11 करोड़ के 124 कार्यों का लोकार्पण एवं 171 कार्यों का शिलान्यास किया 

Lucknow
  • ₹1991.11 करोड़ के 297 विकास कार्यों से बदला सरोजनीनगर का स्वरूप: डॉ. राजेश्वर सिंह
  • विकास की नई पहचान—आधुनिक, हरित और आत्मनिर्भर बनता सरोजनीनगर
  • हर घर तक विकास, हर व्यक्ति तक सुविधा—यही है उज्ज्वल भविष्य की दिशा
लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अवध इंडोर स्पोर्ट्स एंड रिसोर्ट सेंटर में आयोजित “विकसित सरोजनीनगर अभियान” के अंतर्गत संवाद, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह ने क्षेत्र के समग्र विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत की। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बीते चार वर्षों की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया।
  • 297 परियोजनाएं, ₹1991.11 करोड़—विकास की मजबूत नींव
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। कुल 297 परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को नई दिशा और गति मिली है, जिनमें 124 कार्यों का लोकार्पण तथा 171 का शिलान्यास किया गया। ₹1991.11 करोड़ की लागत से हुए ये कार्य सरोजनीनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
  • जनजीवन में दिख रहा प्रत्यक्ष परिवर्तन
यह विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बनकर उभरा है। बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी, स्वच्छ वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित आवास—हर क्षेत्र में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
  • हरित और स्मार्ट विकास का मॉडल
सोलर पार्क, ईवी चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन बेल्ट और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी पहलें क्षेत्र को “ग्रीन और स्मार्ट” बना रही हैं। वहीं सड़क, नाले, पार्क और सामुदायिक केंद्र जैसी आधारभूत परियोजनाएं आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बना रही हैं।
  • विधायक का संकल्प और विज़न
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि यह नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का सतत प्रयास है। उन्होंने इसे एक आदर्श मॉडल क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया, जहां आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और मजबूत आधारभूत संरचना का संतुलित विकास हो।
  • प्रदेश नेतृत्व को दिया श्रेय
विधायक ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में सरोजनीनगर का यह विकास, लखनऊ को “नए उत्तर प्रदेश” के एक सशक्त और प्रेरणादायक विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विकास के प्रमुख आयाम—
•ओपन एयर जिम: 143 (36 लोकार्पित, 15 निर्माणाधीन, 92 स्वीकृत) – ₹6.44 करोड़
•झूले: 28 – ₹0.50 करोड़
•प्रधानमंत्री आवास परिसर: 2 (निर्मित एवं उपयोग में) – ₹1631 करोड़
•पार्किंग: 1 – ₹0.20 करोड़
•प्रकाश व्यवस्था: 13 (10 लोकार्पण, 3 शिलान्यास) – ₹1.81 करोड़
•सिंचाई: 4 – ₹0.35 करोड़
•अन्य कार्य: 10 – ₹9.29 करोड़
•झील विकास: 2 – ₹1.66 करोड़
•विद्युतीकरण: 4 – ₹0.23 करोड़
•पर्यटन: 1 – ₹45.27 करोड़
•कम्युनिटी सोलर पार्क (नेट-जीरो): 9 – ₹1.54 करोड़
•सौंदर्यीकरण: 2 – ₹0.45 करोड़
•फाउंटेन: 1 – ₹0.15 करोड़
•सड़कें: 39 (7 लोकार्पण, 32 शिलान्यास) – ₹29.98 करोड़
•नाले: 6 – ₹8.02 करोड़
•ग्रीन बेल्ट: 4 – ₹2.14 करोड़
•सामुदायिक केंद्र: 4 – ₹2.82 करोड़
•विद्यालय कायाकल्प: 2 – ₹1.41 करोड़
•पार्क: 12 – ₹33.46 करोड़
•फ्लावर वैली: 1 – ₹12.62 करोड़
•फूड कोर्ट: 1 – ₹4.50 करोड़
•योगा शेड: 3 – ₹0.30 करोड़
•STP: 1 – ₹4.50 करोड़
•सीवेज/जॉगिंग टैंक: 2 – ₹192.17 करोड़
•वाटर हार्वेस्टिंग: 1 – ₹0.10 करोड़
•EV चार्जिंग स्टेशन: 1 – ₹0.20 करोड़
•आवासीय योजनाएं: 2