- जरूरतमंदो को विशेष फूड पैकेट बांट कर मनायी गयी डॉ. अंबेडकर जयंती:नगर निगम
- अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष फूड पैकेट व 300 राशन पैकेट सहित जरूरतमंदो को कुल 87579 पैकेट भोजन का वितरण किया गया
- नगर निगम के पशु मित्र प्रकोष्ठ द्वारा 18000 रोटिया, 04 कुंतल दलिया, 80 किग्रा पेडीग्री 2 कार्टन बिस्कुट निराश्रित पशुओं हेतु वितरित किए गए
- 12 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान
(www.arya-tv.com) डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जरूरतमंदो को विशेष फूड पैकेट व राशन वितरण करके बाबा साहेब की जयंती बहुत ही सहज तरीके से मनायी गयी। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वार सुबह ही बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बाबा साहेब को याद किया गया। तद्उपरान्त नगर निमम की टीम द्वारा विशेष पैकेटों का वितरण किया गया जिसमें आज के दिन पूड़ी, सब्जी व हलवा सम्मिलित था। नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान के साथ बालू अड्डा पर सोशल डिस्टेंड बनाये रखते हुए गरीब परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किये गये। इसी प्रकार अन्य क्षेत्र जैसे जोन- 2 में घोबी के गरीब परिवारों को 100 तथा जोन-3 में सेमरा गौढ़ी में 200 खाद्यान्न पैकेटो का वितरण अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव जी जोनल अधिकारी जोन-2 संगीता कुमारी व जोनल अधिकारी जोन-3 दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इन राशन पैकेट में 5 किग्रा दाल, 3 किग्रा चावल, 1 किलो नमक इत्यादि सामग्री सम्मिलित थी।
87579 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये
इसके अतिरिक्त लाॅक डाउन लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 87579 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारियो, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक एवं अवर अभियंताओं व नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया।

बेसहारा पशुओं को खाने की व्यवस्था की गयी
नगर निगम के पशु मित्र प्रकोष्ठ द्वारा मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम व नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के साथ 5 स्वयं सेवी संगठन व 250 वालंटियर्स के सहयोग से बेसहारा पशुओं जैसे गाय, कुत्ते, बंदर इत्यादि के लिए 18000 रोटियां, 04 कुंतल दलिया, 80 किग्रा पेडीग्री, 2 कार्टन बिस्कुट वितरित किए गए। इस कार्य में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरविन्द राव, श्रीमती वत्सला त्रिपाठी, यतेन्द्र त्रिपाठी, डाॅ. श्याम द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

12 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सैनीटाइजेशन अभियान—पंकज भूषण
नगर निगम द्वारा कोविड-19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये 12 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष सैनीटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। जोन-1 अन्तर्गत नजीराबाद क्षेत्र जो जिला प्रशासन द्वारा नया हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है के साथ ही अन्य हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी डेडीकेटेड वाहनों एवं हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीन से सेनेटाइजे़शन का कार्य कराया गया। छावनी क्षेत्र के 232 भवनों, मोहम्मदी मस्जिद के 169 भवनों, फूलबाग के 125 भवनों, नज़रबाग में 367 भवनों, सआदतगंज में 204 भवनो, तालकटोरा में 421 भवनों, त्रिवेणी नगर में 49 भवनों, विजयखण्ड, गोमतीनगर में 65 भवनों, इन्दिरा नगर में 185 भवनों एवं खुर्रम नगर में 119 भवनों, हाता संगी बेग के 274 भवनों के साथ ही नजीराबाद क्षेत्र में 400 भवन व दुकानों, इस प्रकार कुल 2610 भवनों को सैनीटाइजेशन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी। जिसका पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया।

अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग राशि प्राप्त हुई
आज मीना लाईट हाउस द्वारा अन्नदा खाते में रु. 51,000 की सहायता राशि अभिमन्यु सिंह के सहयोग से प्राप्त की गयी। कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी. एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।