अखिलेश ने लखीमपुर हिंसा में यूपी सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

# ## UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के मामले में विपक्ष यूपी सरकार पर हमलावर है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी सरकार समन भेजने की औचारिकता निभाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के बेटे को गिरफ्तार किया जाएं। अखिलेश यादव ने बीते गुरुवार को लखीमपुर जिले के दो किसान परिवा और पीडि़त पत्रकार के परिवार से मुलाकात की थी। शुक्रवार को बहराइच के मृतक दोनों किसान परिवार से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार वालों को भरोसा दिलाया हम आपके साथ है। लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक आपको न्याय नहीं मिल जाता है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस-बसपा और भाजपा के नेता शामिल होंगे।