मेरठ रैपिडएक्स के पिलर का लेंटर गिरा 8 मजदूर घायल:नीचे आया पूरा टेम्पररी सपार्ट स्ट्रेक्चर

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ में चल रहे रैपिडएक्स के कॉरिडोर कंस्ट्रक्शन की साइट पर सोमवार सुबह सुबह बड़ा हादसा होते बचा। साइट पर काम करते वक्त अचानक पिलर का लेंटर गिर गया। लेंटर गिरने से 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 मजदूरों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह 3 बजे हुआ है। सभी घायलों को KMC हॉस्पिटल बागपत रोड थाना क्षेत्र टीपीनगर में भर्ती कराया गया हैं।

सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा स्ट्रक्चर

शताब्दीनगर की साइट पर एलअँडटी कंपनी स्लैब डालने के कार्य के लिए रात 12 बजे से कांक्रीट डालने का काम चल रहा था। आज सुबह लगभग 3 बजे, उसका टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर नीचे आ गया। इससे काम में लगे 8 लोगों में से 2 मजदूरों को चोटे आईं और उन्हे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आम जनता नहीं थी इससे यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा। सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई।

3 अफसरों की समिति करेगी जांच

गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने के कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का रास्ता भी खुला हुआ है। ट्रैफिक सामान्य चल रहा है। वहीं घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गयी है।

हिमाचल, यूपी, बिहार के हैं घायल

घायल हिमाचल और बिहार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले मजदूर हैं। इसमें धीरज पुत्र दुर्गा दल निवासी राजगढ़ मंडी हिमाचल प्रदेश, सुरजीत कुमार पुत्र उमेश पासवान निवासी भोजपुर बिहार, राम इकबाल पुत्र बालकरण निवासी बहराइच उद्धव जिला देवरिया उत्तर प्रदेश, धर्मेंद्र पुत्र नर्मदा यादव निवासी बहराइच, चंदन कुमार पुत्र सुरेश शाह निवासी भोजपुर बिहार, भोला पुत्र जयवीर पासवान निवासी भोजपुर बिहार(गंभीर रूप से घायल है वेंटीलेटर पर है), सोनू कुमार पुत्र श्याम बिहारी निवासी गाजीपुर, विद्यासागर पुत्र विनोद पासवान निवासी भोजपुर बिहार का रहने वाला है। भोला की हालत क्रिटिकल है।