अयोध्या में 80 यात्रियों से भरी बस पलटी:हादसे में 15 घायल, 3 की हालत नाजुक

# ## UP

(www.arya-tv.com)  लखनऊ -अयोध्या नेशनल हाई-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के आनंद बिहार से जा रही रही डबल डेकर बस ड्राइवर आरटीओ को देख भागने के चक्कर में रौनाही टोल बूथ के डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई।

बस में सवार थे 80 यात्री थे सवार

आदंन बिहार से बिहार जारी बस सुबह रौनाही थाने क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास सुबह करीब छह बजे पहुंची। तभी अचानक टोल प्लाजा के आठ नंबर बूथ पर डिवाइडर तोड़ते हुए पटल गई। हादसा इतना जबदस्त था कि आस-पास के कई गांव तक आवाज गई। यात्रियों की मची चीख पुकार मच गई। आस-पास से ग्रामीणों की मदद से टोल कर्मियों ने सभी को बाहर निकाला।

15 यात्री घायल तीन की हालत नाजुक

हादसे में बस चालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक है। सभी घायलों को रौनाही सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के जवान पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

आरटीओ व सेल टैक्स से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक महेश तिवारी ने का कहना है कि आरटीओ व सेलटैक्स वाले रोज बूथ से पहले सुबह ही आकर खड़े हो जाते है जो नियम खिलाफ है। 500 मीटर के दायरे में कोई भी नही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी के चलते हादसा हुआ। रौनाही एसओ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।