मोदी के वैभव से जलने वाले नेता अपनी संस्कृति भी भूल चुके हैं: साध्वी

Lucknow

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव के बयान पर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची ने प्रतिक्रिया दी है। साध्वी ने कहा कि ये लोग मोदी जी के वैभव से जल रहे हैं।

साध्वी प्राची ने कहा कि ये लोग ट्रंप की यात्रा से नहीं बल्कि मोदी जी के वैभव से परेशान हैं। यही कारण है कि ये लोग मोदी जी का विरोध कर रहे हैं। सत्ता से बेदखल हो चुकी ये भटकती आत्माएं हैं जो कोमा में जाने वाली हैं।

साध्वी ने कहा कि मोदी जी ने पूरे विश्व में हिन्दुस्तान के गौरव को बढ़ाया है। पूरे विश्व मेें मोदी मोदी के नारे लग रहे हैं जो इनसे सहा नहीं जा रहा है।

हमारे भारत और हिंदुओं की संस्कृति में अतिथि देवो भव कहा गया है। यानी अतिथि देवता होता है। बावजूद इसके ये लोग अपनी संस्कृति भूलकर अतिथि के स्वागत के बजाए उसके स्वागत में होने वाले खर्चे को गिन रहे हैं।

क्या कहा था प्रियंका वाड्रा ने
”राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?”

क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
“अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे लगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना है।”

akhilesh yadav

यादव ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां गरीबों की झोपड़ियां नहीं दिखाई दें इसके लिए उनके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात मॉडल’ है। गरीब का इससे वीभत्स मजाक और क्या हो सकता है? ट्रम्प को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या मंतव्य हो सकता है? गांधी जी के भारत में विदेशी मेहमान का स्वागत सादगी से क्यों नहीं हो सकता है?”