विश्व पर्यटन दिवस पर ताजनगरी में हुए आयोजन:सर्किट हाउस से बाइक रैली को डीएम ने दिखाई झंडी

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) विश्व पर्यटन दिवस पर मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। डीएम ने सर्किट हाउस से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा पर्यटन उद्यमियों की ओर से भी शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

पर्यटन नगरी होने के चलते आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह सर्किट हाउस से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में 50 से ज्यादा बाइकर्स शामिल हुए। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सभी बाइकर्स से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने उनकी बाइकों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के कई हिस्सों से निकलकर शिल्पग्राम पर समाप्त होगी।

डीएम ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस की थीम इस बार रि-थिंकिग टूरिज्म है्र। कोविड के दौरान पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित रहा है। इस दौरान पूरे विश्व में माना गया कि टूरिज्म भी बहुत जरूर इकनोमिक सेक्टर है। इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है। इससे बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलता है। आगरा एक बड़ा टूरिज्म शहर है। यहां पर अच्छा आयोजन किया जाना था। इसके तहत ही ये रैली निकाली गई है।

पर्यटन उद्यमी भी करेंगे कार्यक्रम विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग व पर्यटन उद्यमियों की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों को फूल देकर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा यूपी टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिल्पग्राम गाइड सुविधा केंद्र से सुबह 10 बजे तक पर्यटकों को निशुल्क गाइड सुविधा दी गई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गतिमान ट्रेन से आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया गया।