पटेल ने तानाशाहों को अपने आगे झुकने पर मजबूर कर दिया: डीके दोहरे

## Lucknow UP

लखनऊ। गुरुवार को लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर लखनऊ के विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी डी के दोहरे द्वारा सरदार पटेल जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप मनाया। इस दौरान डीके दोहरे ने सर्वप्रथम लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए लौह पुरुष को नमन किया।

इसके बाद विकास भवन के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भी लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दोहरे ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान महापुरुष थे उन्होंने गृह मंत्री रहने के दौरान तमाम तानाशाह शाशकों को अपने आगे झुकने पर मजबूर कर दिया जो प्यार की भाषा समझा उसको भी जो नहीं माना उसको ताकत से अपने देश में मिलाने का काम किया दोहरे ने कहा लौह पुरुष सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की एक मिशाल थे। इसलिए आज सारा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप मनाता है। उन्होंने कहा देश को अखंड रखने के लिए हम सभी को भी मिल जुलकर रहना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित विकास भवन के तमाम अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।