दिव्यांका त्रिपाठी का जन्मदिन आज, जानें उनके बारे में खास बातें

# Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) आज यानी शनिवार के दिन इशिता भल्ला के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का जन्मदिन है। टीवी जगत में अपना नाम कमाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी 35 साल की हो गई हैं। दिव्यांका को आप लोग घर की बहू के रूप में देखा होगा। लेकिन असल में दिव्यांका काफी ग्लैमरस और लग्जरी जीवन जीती आ र​हीं ​हैं। वहीं दिव्यांका सिर्फ एक्टिंग में नही माहिर है बल्कि शूटिंग और पर्वतारोहण में भी माहिर हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ था। और दिव्यांका त्रिपाठी की पढ़ाई भोपाल से हुई ​थी। और अपनी पढ़ाई के साथ साथ दिव्यांका ने राइफल शूटिंग और पर्वतारोहण का कोर्स कर रखी थी। रेडियो से अपनी प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के बाद अब दिव्यांका टीवी जगत का सबसे जाना माना अब चेहरा है। साथ ही उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में भी गिना जाता है।

अगर फिल्मी बीट्स की मानें तो वो हर दिन 90,000 से 1,00,000 रुपये तक की कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा भी दिव्यांका के हाथ में कई प्रोजेक्ट भी आते हैं। दिव्यांका ने टीवी जगत में कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’से उनको खास पहचान मिली। इससे पहले उन्होंने ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले’ में भी काम किया था।

ऑल इंडिया रेडियो से दिव्या​कां त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दिव्यांका ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से टीवी में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्हें ‘ये है मोहब्बते’ शो में ‘इशिता’ का किरदार मिला और वो उन्होंने इस रोल में काफी पसंद किया गया। दिव्यांका नच बलिए-8 में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ चुकी हैं।