(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को मतदान होना है। इससे पहले सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 10 प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और गुजरात कैडर के रिटायर्ड IAS एके शर्मा भी शामिल हैं। एके शर्मा ने सुबह नामांकन से पहले घर में पूजा अर्चना की। वे काफी उत्साहित भी नजर आए। एके शर्मा ने भारत माता की जय के नारे लगाए। नामांकन से पहले सभी उम्मीदवार राज्य मुख्यालय पहुंचेंगे।
मुख्यालय से एक साथ नामांकन करने निकलेंगे सभी
मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी 11 बजे निकलकर भाजपा विधान मंडल दल कार्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
ये हैं 10 प्रत्याशी
प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बनारस के रहने वाले लक्ष्मण आचार्य और पूर्व IAS आर के शर्मा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी उम्मीदवार हैं। विधान परिषद में 30 जनवरी को रिक्त हो रही 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 18 जनवरी को मतदान की आखिरी तारीख है। अब तक 24 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।