(www.arya-tv.com)भोपाल । प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीच खूब आरोप प्रत्यारोप हुए । दरअसल चुनाव के बीच सुबह दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश तक ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।
दिग्विजय के इस आरोप पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल खड़े करने का बहाना लेकर पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है। यही ईवीएम 2018 के चुनावों में थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिलीं, तब ईवीएम ठीक थी।