(www.arya-tv.com) मधुमेह एक जटिल बीमारी है। यदि गर्भवती को हो गई तो बच्चे की जान को खतरा रहता है। गर्भवती को भी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। सामान्य प्रसव की संभावना कम हो जाती है। ज्यादातर मामलों में आपरेशन से प्रसव कराना पड़ता है। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव व इन्फेक्शन के खतरे बढ़ जाते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से झटके आने की आशंका होती है।
कभी-कभी यह देखा गया है कि किसी महिला का बार-बार गर्भपात हो जाता है। इसके कई कारण होते हैं जैसे क्रोमोसोमल, इंफेक्शन, ब’चेदानी में कुछ कमी, डायबिटीज, थायराइड या अपला ङ्क्षसड्रोम आदि। ज्यादातर मध्यम वर्ग की महिलाएं गभीर होती हैं। इसलिए सभी की शुरुआत में ही अल्ट्रासाउंड जांच जरूरी है।