(Arya Tv Lucknow) shivam
वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए और इस समस्या से जनता को जागरूक करने के लिए उत्तराखंड के लोगो ने पहली बार पर्यावरण को आस्था के साथ जोड़कर पर्यावरण पूजन कार्यक्रम की शुरुआत किया है.
इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण से लोगो को जागरूक कर उन्हें पर्यावरण के प्रति कैसे संवेदनशील बनाये जिसके लिए देवभूमि महोत्सव का आयोजन हुआ हैं. महोत्सव में पर्यावरण के सरंक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों का प्रधार्शन और झांकिया सजाई गयी.
यह त्योहार संपन्नता, हरियाली, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। रविवार को गांधी पार्क में धाद संस्था की ओर से एक माह तक चलने वाले हरेला महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने ये बातें कहीं।
इस मौके पर उन्होंने मशहूर चित्रकार बी मोहन नेगी की याद में गांधी पार्क में चिनार का पौधा रोपा। अमर उजाला हरेला अभियान का मीडिया पार्टनर है। पर्यावरण असंतुलन भले ही आज बड़ी समस्या हो, लेकिन उत्तराखंड पर्यावरण के प्रति शुरू से संवेदनशील रहा है। देवभूमि के कई ऐसे पर्व हैं, जो पूरी तरह पर्यावरण को समर्पित हैं।