किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली हाईवे हुआ जाम, जाने क्या है पूरा मामला

Agra Zone

आगरा(www.arya-tv.com) किसान आंदोलन का असर अब आगरा तक आ गया है। किसानों को दिल्‍ली कूच करने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कोसीकलां के आगे कोटवन बार्डर को सील कर दिया था।

शुक्रवार दोपहर की गई इस कार्रवाई के बाद शनिवार सुबह तक हालात ये हो गए हैं कि आगरा.दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर करीब 40 किलोमीटर तक जाम लगा पड़ा है। हजारों वाहन इसमें फंसे हुए हैं। पहले तो छोटे और चारपहिया वाहन गांवों के अंदर से गुजरकर गंतव्‍य तक जाते रहे लेकिन शनिवार को वह स्थिति भी नहीं बची है।

आगरा से रोजाना हजारों लोग दिल्‍ली और मथुरा की ओर से यात्रा करते हैं। शनिवार सुबह रोडवेज ने आगरा.मथुरा मार्ग पर बस भेजना बंद कर दिया है। इसके चलते यात्री परेशान नजर आए। जो बसें दिल्‍ली की ओर जा रही हैंए वे वाया यमुना एक्‍सप्रेस वे होकर जा रही हैं। मथुरा तक केवल प्राइवेट टैक्‍सी जा रही थीं। वह भी फरह पर टोल प्‍लाजा के आगे तक पहुंच चुके ट्रैफिक जाम के चलते वहीं से वापस लौट रही हैं।