दिल्ली में 55 इलाके कंटेंटमेंट जोन घोषित, लगातार बढ़ रहे हॉटस्पॉट

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब दिल्ली में 55 इलाकों को चिन्हित किया गया है जिसमें कोई न तो बाहर निकल सकता है और न ही कोई वहां जा सकता है। सिर्फ पुलिस और सरकारी अमले के अलावा।

दिल्ली में 55 इलाकों को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। दिल्ली में लगातार हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या बढ़ गई है। इलाकों को चिन्हित करके बताया गया कि यहां लोग घरों में रहें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार कह रहे हैं जमाती निकलकर बाहर आएं उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

दिल्ली में 4 दिन पहले 21 हॉटस्पॉट इलाके थे लेकिन 4 दिन के बाद 55 हो गए। दिल्ली में मरकज की वजह से 71% लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, 25% लोग दिल्ली से बाहर के हैं। आज शाम तक डेढ़ सौ से 200 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अगर यह पॉजिटिव पाए गए तो और भी हॉटस्पॉट बढ़ सकते हैं। दिल्ली में लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 71 से ज्यादा लोग जमा से जुड़े हुए केजरीवाल ने कहा कि मरीजों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी बावजूद इसके लोग

दिल्ली सरकार ने इसके लिए अलग योजना बनाई है। 14000 लोगों की एक टीम बनाई गई है जो इन इलाकों में जाएगी और इनकी जानकारी दिल्ली सरकार को देगी। बूथ लेवल पर काम शुरू किया गया है। अरविंद केजरीवाल बार-बार कह रहे हैं कि हालात काबू हैं।1900 जमातियों पर कार्रवाई की गई है। ये लोग छिपे हुए हैं।