नई दिल्ली। दिल्ली जल रही है और सियासत बराबर चल रही है। जिस तरीके से शाहीन बाग के आंदोलन की तपन पूरी दिल्ली ने महसूस की। आखिर यह हिंसा हुई कैसे। यह हिंसा कहीं न कहीं बड़ी चूक और ध्वस्त सिस्टम को जाहिर कर रही है।
दिल्ली में फेली हिंसा पर हमारे 6 सवाल हैं।
1— दिल्ली में हिंसा फैलती रही और सिस्टम क्या कर रहा था?
2— 23 फरवरी को हिंसा फैली लेकिन इसे रोकने के इंतजाम कुछ नहीं क्यों।
3— हिंसा रोकने के लिए क्या पर्याप्त पुलिस बल नहीं था?
4— क्या स्मार्ट दिल्ली पुलिस का भीड़ के सामने ये सरेंडर है?
5— दिल्ली पुलिस कमिश्नर दो दिन से क्या कर रहे थे?
6— केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने हालात क्यों नहीं संभाला?
